HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

यशराज की फिल्में भी इंटरनेट पर

यशराज बैनर की साख सिर्फ हमारे देश में ही नहीं, वरन सात समंदर पार भी काफी है। अपनी फिल्मों की लोकप्रियता को देखते हुए यशराज बैनर सीमा पार देशों में ज्यादा से ज्यादा लोगों तक अपनी पहुंच बनाना चाहता है। कारण, आज भी उनकी फिल्में विदेश में हर जगह पहुंच नहीं पातीं।

इसी को ध्यान में रखते हुए टिंसेलविजन डॉट कॉम ने यशराज की फिल्में इंटरनेट पर उपलब्ध करवाने की योजना बनाई है। गौरतलब है कि टिंसेलविजन विदेश की सबसे लोकप्रिय वीडियो ऑन डिमांड सेवा देने वाली कंपनी है, जिसका हेड ऑफिस अमेरिका में है।

टिंसेलविजन से जुड़े शाहिद खान ने बताया कि हमारी कंपनी अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा में म्यूजिक वीडियोज और वीडियो ऑन डिमांड की सेवाएं दे रही है। कंपनी को मिली सफलता से उत्साहित होकर हम अपना दायरा बढ़ाना चाहते हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: