Manoranjan
Cinema
Hollywood Hollywood अमेरिकी फिल्म एवं टीवी अभिनेत्री ईवा लोंगोरिया को उम्मीद है कि उनके नए पति टोनी पार्कर उन्हें अपनी पत्नी के रूप में खूब प्यार देंगे। यहां तक कि ईवा अपने पुराने
जीवनसाथी को पूरी तरह से भुलाने में कामयाब हो जाएंगी। गौरतलब है कि उन्होंने सॉकर खिलाड़ी टोनी पार्कर से शादी रचाई है और ईवा की नजर में वे बहुत अच्छे इंसान हैं। वर्ष 2004 में टेलर क्रिस्टोफर से उनका तलाक हो गया था।
ईवा कहती हैं कि उसी वक्त उन्होंने मान लिया था कि अब कोई न कोई उनका इंतजार कर रहा होगा और उन्हें टोनी के रूप में नया शख्स मिला है। ईवा को विश्वास है कि यदि एक दरवाजा इंसान के लिए बंद होता है, तो दूसरा खुल जाता है। इन दिनों वे टोनी के साथ खुद को बहुत ज्यादा खुश बता रही हैं। उनका कहना है कि उन दोनों में उसी दिन से आपसी विश्वास जाग गया था, जिस दिन उन्होंने पति-पत्नी के रूप में जिंदगी की शुरुआत की। वह उनकी जिंदगी का सबसे खुशनसीब पल था।
ईवा ने एक पत्रिका को दिए साक्षात्कार में एक और चीज का खुलासा किया है। उनका कहना है कि परदे पर चुंबन सीन से उन्हें सख्त नफरत है। वे नहीं चाहतीं कि अपने पति के अलावा किसी और के साथ इस तरह से पेश आएं। फिर चाहे बात फिल्मी दृश्य की ही क्यों न हो।
दूसरी ओर मां बनने के बारे में फिलहाल उनका कोई विचार नहीं है, क्योंकि उनकी टीवी श्रंखला ‘डेसपेरेट हाउसवाइफ’ इन दिनों कामयाबी के शिखर पर है और वे इससे ब्रेक लेने के मूड में नहीं हैं।