Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

गरीबों को मिलेगी 900 फीट जमीन

रायपुर. दीनदयाल योजना के तहत गरीबी रेखा के आवासहीन परिवारों को मकान के लिए 900 फीट जमीन दी जाएगी। कल बैठक लेकर कलेक्टर विकासशील ने राजस्व अधिकारियों को 15 दिसंबर तक भूमि का चयन कर 31 दिसंबर तक पट्टे तैयार करने के निर्देश दिए।

रेडक्रास सभाकक्षा में हुई बैठक में कलेक्टर ने कहा कि योजना के तहत गरीबी रेखा श्रेणी के आवासहीन परिवारों को मकान बनाने के लिए जमीन देने भूमि का चयन कर आबादी भूमि घोषित किया जाए। उन्होंने किसानों को समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए भुगतान चेक से उसी दिन करने के भी निर्देश दिए। साथ ही धान खरीदी केंद्र में धान का तौल सही तथा तौल के बाद भुगतान किसी भी स्थिति में लंबित नहीं रखने को कहा।

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के भुगतान के लिए समिति अध्यक्ष तथा प्रबंधक की अनुपस्थिति में संचालकों और सहायक समिति प्रबंधकों से चेक में हस्ताक्षर लिए जाए। किसानों को 50 रुपए अतिरिक्त बोनस भी देने के निर्देश दिए। उचित मूल्य दुकानों के लिए नागरिक आपूर्ति निगम के गोदाम से राशन रवाना होने पर वाहन के साथ एक कर्मचारी पंचनामा तैयार करने रवाना किया जाए।

पंचनामा का परीक्षण तहसीलदार करेंगे। कलेक्टर ने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना, योजना मंडल और विभिन्न एजेंसियों के कार्यो में अनिवार्य रूप से बोर्ड लगाया जाए। नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन के लंबित प्रकरणों का निराकरण 6 माह में करा लिया जाए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: