Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

23 सबस्टेशन, 450 नए ट्रांसफार्मर

रायपुर. प्रदेश के शहरी व दूरस्थ इलाकों में 23 सबस्टेशन बनाए गए हैं और लाइनें बिछाई गई है।

बिजली बोर्ड के चेयरमैन राजीब रंजन ने बताया कि इस वर्ष 186 एमवीएएआर केपेसिटर बैंक खोलने का काम हाथ में लिया गया था। अब तक 125 बैंक स्थापित किए जा चुके हैं। 220 केवी की 151. 33 व 132 केवी की 52.42 सर्किट किलोमीटर लंबी लाइन बिछाई गई। विकास कार्यों पर 2027.10 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं।

मैदानी कर्मियों को पंप कनेक्शन तत्परता से देने आदेश दिया गया है। पंप कनेक्शन के लिए एक भी आवेदन लंबित नहीं रखने कहा गया है। पुराने ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाई जा रही है। 450 नए ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। विकास कार्यो की सतत समीक्षा की जा रही है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: