Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

कराते खिलाड़ियों का कमाल

बिलासपुर. हाल ही में शहर के कराते खिलाड़ियों ने ग्वालियर के एलएनआईपीई के जिम्नेजियम हाल में आयोजित राष्ट्रीय स्पर्धा में भाग लिया। स्पर्धा का आयोजन आल इंडिया कराते फेडरेशन के तत्वावधान में मध्यप्रदेश कराते संघ व ग्वालियर जिला कराते संघ के द्वारा रखा गया था।

स्पर्धा में दुर्गा साहू, ज्योति श्रीवास व संतोष साहू ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, जबकि छत्तीसगढ़ को दो गोल्ड, दो सिल्वर व एक बोंज मेडल दिलाने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साथ ही खिलाड़ियों ने एआईकेए की ब्लेक बेल्ट परीक्षा भी उत्तीर्ण की। संतोष साहू को फाइनल में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन वह सिल्वर मेडल जीतने सफल हुआ।

जिला कराते संघ के सचिव डीके साहू ने बताया कि मध्यप्रदेश ने सर्वाधिक मुकाबले व 26 गोल्ड, 18 सिल्वर व 16 ब्रोंज मेडल जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि महाराष्ट्र ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। खिलाड़ियों को पूर्व मंत्री व सांसद यशोधरा राजे सिंधिया ने पुरस्कार वितरित किया।

इस अवसर पर मध्यप्रदेश कराते संघ के अध्यक्ष महेंद्र सिंह चौहान, उपाध्यक्ष हीरेंद्र बहादुर सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, महासचिव रतन गंभीर, ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष विजय अग्रवाल रायपुर सहित आल इंडिया कराते फेडरेशन के अध्यक्ष रामेश्वर निर्वाण उपस्थित थे। सभी पदाधिकारियों ने बिलासपुर के खिलाड़ियों के खेल की सराहना की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: