Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

सोनागिर के पास मालगाड़ी दो भागों में बटी

ग्वालियर. झांसी की ओर से आ रही एक मालगाड़ी रविवार की सुबह दो भागों में बट गई। उसकी वजह से डाउन रेल मार्ग दो घंटे के लिए बंद हो गया। मालगाड़ी के पीछे आ रहीं ट्रेनों को पिछले स्टेशनों पर रोकना पड़ा। यह घटना सोनागिर-कोटरा रेलखंड के बीच हुई।

जानकारी के मुताबिक, गगल स्पेशल मालगाड़ी सोनागिर स्टेशन से सुबह 7.40 बजे ग्वालियर रवाना हुई थी। यह ट्रेन अपने अगले स्टेशन कोटरा तक भी नहीं पहुंच पाई कि दो भागों में बट गई। गार्ड के डिब्बे से दसवीं व 49 वीं बोगी से ट्रेन दो भागों में बटी। चालक ने आगे जाकर ट्रेन को खड़ा किया। इसके बाद सूचना कोटरा स्टेशन मास्टर को दी गई।

स्टेशन मास्टर ने झांसी में बैठे कंट्रोलर को सूचित कर डाउन मार्ग पर आ रही ट्रेनों को पिछले स्टेशनों पर रुकवाया। इधर दो भागों में बटी ट्रेन को जोड़ने का काम शुरू हुआ, जिसमें दो घंटे का वक्त लगा। ट्रेन कोटरा स्टेशन पर लाकर खड़ी कर दी गई। इस घटना के कारण सोनागिर स्टेशन पर सचखंड एक्सप्रेस को दो घंटे तक रोके रखा गया। केरला एक्सप्रेस, मंगला एक्सप्रेस, उत्कल एक्सप्रेस व सचखंड एक्सप्रेस ढाई-ढाई घंटे देरी से चलीं।

शताब्दी आई साढ़े तीन घंटे लेट : शनिवार को रेल मार्ग के बीच ट्रक फंसने के बाद तीन घंटे देरी से दिल्ली पहुंची शताब्दी एक्सप्रेस रविवार को भी समय पर नहीं चली। नई दिल्ली से आने वाली शताब्दी एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे देरी से ग्वालियर आई। इसका असर भोपाल से आने वाली शताब्दी एक्सप्रेस पर भी पड़ा। यह ट्रेन रात्रि दस बजे ग्वालियर आई।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: