Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

पायलट का विमान उड़ाने से इनकार, अटके यात्री

जयपुर. इंडियन एयरलाइन की अहमदाबाद-जयपुर-कोलकाता फ्लाइट के यात्रियों के सामने रविवार को उस समय अजीब स्थिति हो गई जब पायलट ने विमान पायलट का विमान उड़ाने से इनकार, अटके यात्री उड़ाने से मना कर दिया। पायलट का कहना था कि उसकी ड्यूटी जयपुर तक ही है और वह ओवरटाइम नहीं करेगा। इंडियन एयरलाइन के पास पायलट की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं थी।

इंडियन की फ्लाइट संख्या आईआर 269 ने रविवार रात 8.30 बजे सांगानेर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड किया। कोलकाता के लिए 137 यात्रियों को उड़ान भरनी थी। इनमें से 25 यात्री अहमदाबाद से आए थे जबकि 112 जयपुर से सवार हुए थे।

विमान को रात नौ बजे कोलकाता के लिए उड़ान भरनी थी। मगर १क् बजे तक पायलट के नहीं मानने पर यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। देर रात यात्रियों को होटल अशोका पायलट ने अटकाया विमानमें रुकवाने की व्यवस्था की गई। एयरलाइंस के अधिकारियों ने कहा कि विमान सुबह नौ बजे कोलकाता के लिए उड़ेगा।

पायलट ने अहमदाबाद में ही मना कर दिया था : पायलट ने अहमदाबाद में ही कह दिया था कि वह जयपुर से आगे नहीं जाएगा। फिर भी एयरलाइंस ने कोई व्यवस्था नहीं की।

यात्रियों को होटल भेजा : रात 11.30 बजे यात्रियों को बनीपार्क स्थित अशोक होटल भेज दिया गया। सुबह नौ बजे उन्हें कोलकाता भेजने की व्यवस्था की जाएगी। जिन यात्रियों के घर जयपुर में हैं, वे होटल की बजाय अपने घर चले गए।

बच्चे और बूढ़ों को हुई ज्यादा परेशानी : कोलकाता जाने वाले यात्रियों में छह माह के बच्चे से लेकर 70 वर्ष के लोग भी शामिल हैं। एक सज्जन तो व्हीलचेयर पर बैठकर एयरपोर्ट पहुंचे थे।

* ऐसी घटनाएं कभी कभार ही होती है जब किसी पायलट का ड्यूटी टाइम ट्रंजिट स्टेशन पर आकर खत्म हो जाए। रोटेशन में दूसरे पायलट की व्यवस्था होती है, लेकिन जयपुर में पायलटों का बेस नहीं होने के यह व्यवस्था नहीं हो पाई।
- अनिल वार्मेन, ड्यूटी ऑफिसर, इंडियन एयरलाइंस





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: