|
भोपाल. राज्य विधानसभा का शीत कालीन सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। सुर्खियों में छाए डंपर खरीदी प्रकरण तथा कांग्रेस द्वारा अविश्वास प्रस्ताव की घोषणा के चलते यह सत्र हंगामाखेज रहने की संभावना है।
अविश्वास प्रस्ताव 27 नवंबर को प्रस्तुत होगा। जानकारी के अनुसार संपूर्ण विपक्ष इस सत्र में डंपर प्रकरण पर सरकार को घेरने पर एकमत हो गया है।
कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि मुख्यमंत्री इस्तीफा नहीं देते हैं तो वह विधानसभा चलने नहीं देगी, वहीं सत्तारूढ़ दल संभावित हमलों को देखते हुए कांग्रेस शासनकाल में हुए घपलों के दस्तावेज एकत्र कर रहा है ताकि आक्रामक तरीके से मुकाबला किया जा सके। बारहवीं विधानसभा का यह बारहवां सत्र है।