Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsRajasthanBikaner Bikaner

ट्रकों की भिड़ंत में दो की मौत

लूणकरणसर/महाजन. लूणकरणसर तहसील के बामनवाली और अजरुनसर के पास दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो जनों की मौत हो गई, वहीं तीन जने घायल हो गए। घायलों में दो को इलाज के लिए पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

लूणकरणसर थानाधिकारी राजेन्द्र भादू ने बताया कि बामनवाली के निकट रविवार सुबह साढ़े छह बजे राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 15 पर दो ट्रकों की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में मुसे खां की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दोनों ट्रकों के चालक दयाकौर (फलौदी) निवासी हरिराम ब्राrाण और फरीदकोट निवासी गुरुपीतसिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतक का लूणकरणसर के राजकीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। ट्रक चालक हरिराम के पर्चा बयान पर पुलिस ने दूसरे ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अजरुनसर के निकट शनिवार रात को एक ट्रक और टैंकर की भिड़ंत में खलासी की मौत हो गई। वहीं एक जना घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार महाजन से अजरुनसर की ओर जाने वाले रास्ते पर एक पंक्चर टैंकर सड़क किनारे खड़ा था। पीछे से आ रहा एक ट्रक उससे टकरा गया। दोनों की टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि टैंकर का केबिन और बाड़ी अलग-अलग हो गए। टैंकर में सवार कल्लू को हल्की चोंटें आई वहीं ट्रक का खलासी श्रवणकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सूरतगढ़ अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: