Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsRajasthanJodhpur Jodhpur

रेंजर होगा एपीओ

जोधपुर. डेडिया शिकार मामले में पूर्व सरंपच का अपहरण कर उसके साथ मारपीट करने के मामले में वनमंत्री लक्ष्मीनारायण दवे ने रविवार को रेंजर मदनसिंह बोड़ा को एपीओ करने के निर्देश दिए। वनमंत्री ने डीएफओ बी.आर.भादू के खिलाफ भी कार्रवाई का आश्वासन दिया।

वनमंत्री रविवार को मौलाना अबुल कलाम स्कूल के समारोह में यहां आए थे। इस दौरान मारवाड़ राजपूत युवा सभा के बैनरतले समाज के कई लोगों ने मंत्री का घेराव किया। विधायक बाबूसिंह राठौड़ और युवा सभा के अध्यक्ष त्रिभुवनसिंह भाटी की अगुवाई में पूर्व सरपंच मोहब्बत सिंह, कालू सिंह और सुमेरसिंह ने आरोप लगाया कि डीएफओ और रेंजर रंजिश के तहत लोगों को शिकार मामलों में फंसाकर अवैध वसूली कर रहे हैं। मोहब्बतसिंह व कालूसिंह ने तो अपनी चोटों के निशान भी दवे को दिखाए।

मंत्री ने उसी समय प्रधान मुख्य वन संरक्षक (पीसीसीएफ) अभिजीत घोष से फोन पर बात की और रेंजर मदनसिंह बोड़ा को तत्काल प्रभाव से एपीओ करने के निर्देश दिए। युवा सभा के अध्यक्ष ने बताया कि भादू को निलंबित नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। आंदोलन को तेज करने के लिए 28 नवंबर को राजपूत सभा भवन में बैठक रखी गई है।

तीन पुलिसकर्मियों पर भी गिरी थी गाज : डेडिया शिकार मामले में देचू थानाधिकारी राजेंद्रसिंह समेत तीन पुलिसकर्मियों पर भी गाज गिर चुकी है। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने देचू थाने का घेराव किया था। बाद में आईजी एन.आर.के.रेड्डी ने तीनों को लाइन हाजिर कर दिया था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: