Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

गाड़ी चोरों का एक और गिरोह गिरफ्त में

अजमेर. नागौर के वाहन चोर गिरोह के सरगना भाकरराम उर्फ भाकरिया की सूचना पर पुलिस ने एक और अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से दस गाड़ी चोरों का एक और गिरोह गिरफ्त में मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। गिरोह के सात लोग पहले पकड़े जा चुके हैं।

डीएसपी शिल्पा चौधरी ने बताया कि सरगना नागौर के रियांबड़ी निवासी भाकरराम उर्फ भाकरिया रायका ने पूछताछ में खुलासा किया था कि नागौर के पादूकलां सेंसड़ा गांव निवासी नेतराम पुत्र जवरीलाल बावरी भी वाहन चोरों का गिरोह चला रहा है। नेतराम और उसके साथियों ने अजमेर, पुष्कर, नागौर, जयपुर और जोधपुर से पचास से ज्यादा मोटरसाइकिलें चुराई हैं।

पुलिस ने रविवार को दबिश देकर नेतराम को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर दस बाइक बरामद हुई हैं। नेतराम ने क्रिश्चियन गंज, सिविल लाइंस, कोतवाली, जयपुर और जोधपुर में वारदात अंजाम देना कबूला है। नेतराम से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने तीन जनो को हिरासत में लिया है।

डीएसपी शिल्पा चौधरी ने बताया कि नागौर में भकराराम और नेतराम के अलावा भी कई लोग वाहन चोरी में लिप्त हैं। अभियुक्तों से अब तक 40 मोटरसाइकिलें बरामद हो चुकी हैं। माना जा रहा है कि चोरों ने दो सौ से ज्यादा गाड़ियां नागौर में खपाई हैं।

नाकाबंदी से पहले फरार
वाहन चोरी के मामले में गिरफ्तार नेतराम ने पुलिस को बताया कि अजमेर में उसने अधिकतर वारदात पुष्कर रोड और आसपास के इलाकों में की थीं। अभियुक्त शॉपिंग सेंटर और भीड़भाड़ वाली जगहों पर लगी वाहनों की कतार में से मोटरसाइकिल चुराकर पुष्कर और वहां से नागौर के रियांबड़ी इलाके में छुप जाते थे। पुलिस की नाकाबंदी से पहले ही वे जिले की सीमा से पार हो जाते थे। हैंडिल लॉक और कम पेट्रोल वाली वाली मोटरसाइकिलों को नहीं उठाया जाता था।

शराब तस्करी भी
वाहन चोर गिरोह का नेतराम जोधपुर के बिलाड़ा इलाके का कुख्यात शराब तस्कर है। बिलाड़ा में उसके खिलाफ चोरी, लूट व शराब तस्करी के तीन मामले दर्ज हैं।

क्रिश्चियनगंज में चार वारदात
पुलिस के अनुसार वाहन चोर गिरोह के कब्जे से क्रिश्चियन गंज इलाके से चुराई गई चार मोटरसाइकिलें मिली हैं। परबतपुरा निवासी प्रकाश शर्मा, श्रीनाथ द्वारका नगर निवासी विशाल वैष्णव, अरावली विहार निवासी विनोदकुमार चौरसिया और शास्त्रीनगर निवासी विनयप्रकाश गोयल की मोटरसाइकिलें मार्च से अक्टूबर के बीच चुराई गई थीं।

सरगना फिर शिकंजे में
वाहन चोर सरगना भाकरराम की सूचना पर पुलिस ने गिरोह से जुड़े, नेतराम ओमप्रकाश भाटी, सलीम, मोतीराम, मोड़ाराम, महेन्द और अयूब को गिरफ्तार किया है। भाकरराम को सिविल लाइंस पुलिस ने रिमांड अवधि समाप्त होने पर रविवार को कोर्ट में पेश किया। उसे चोरी के एक अन्य मामले में प्रोडक्शन वारंट से वापस गिरफ्तार कर लिया गया। उसने माखूपुरा निवासी 20 नवंबर को रामभवन के पास से पुष्पेन्द्रसिंह की मोटरसाइकिल चुराना कुबूला है।

मोटरसाइकिल खरीदने वाले भैरुंदा निवासी अयूब ने पुलिस को बताया था कि उसने दो हजार रुपए में भाकरराम से मोटरसाइकिल खरीदी थी। जिसे वह फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चला रहा था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: