Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

दर्शकों की पसंद का ख्याल रखना जरूरी

अजमेर. अभिनेत्री प्रीति सप्रू बॉक्स ऑफिस में फिल्म की कामयाबी के लिए दर्शकों की पसंद की ध्यान में रखने के साथ अच्छी मार्केटिंग भी जरूरी है।

यह मानना है फिल्म अभिनेत्री प्रीति सप्रू का। रविवार को दरगाह जियारत के बाद खबरनवीसों से से बात कर रहीं प्रीति ने बताया कि फिल्म ‘ओम शांति ओम’ दर्शकों की पसंद का ख्याल रखने के कारण सफल हुई, जबकि सांवरिया पिछड़ गई। उन्होंने कहा कि फिल्मों की लाइफ भी अब बहुत लंबी नहीं रही। थियेटरों में आने के बाद तीन-चार दिन में ही पता चल जाता है कि फिल्म दर्शकों को पसंद आई या नहीं।

प्रीति के मुताबिक, एक फिल्म पिटने का मतलब है निर्माता-निर्देशक का काफी पीछे हो जाना। हालांकि फिल्म की मार्केटिंग पर करोड़ों रुपए खर्च किए जाते हैं, लेकिन अगर कहानी अच्छी नहीं है और फिल्मांकन में भी कमी है तो ज्यादा उम्मीद नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा कि अब लंबे वक्त तक याद रखी जाने वाली कहानियां नहीं आ रही हैं।

जागीर, लावारिस, अवतार, ऊंचे लोग, कानून की जंजीर और आ गले लग जा सहित कई फिल्मों में काम कर चुकी प्रीति सप्रू फिलहाल पंजाबी फिल्म ‘नूर’ और धारावाहिक ‘जन्नत’ के निर्माण में जुटी हैं। नए साल से वे वापस हिंदी फिल्मों में भी काम शुरू करेंगी।

जियारत की
प्रीति ने गरीबनवाज की दरगाह में हाजिरी दी। उन्होंने अपनी और भाई तेज सप्रू की ओर से ख्वाजा साहब की मजार पर चादर और अकीदत के फूल पेश कर नई फिल्म की कामयाबी की मन्नत मांगी। उन्होंने जन्नती दरवाजे पर मन्नत का धागा भी बांधा। खादिम कुतुबुद्दीन सखी ने दस्तारबंदी कर तबरुक भेंट किया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: