Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

दहेज नहीं मिला तो शादी से मुकरे

अजमेर. दहेज की मांग पूरी न होने पर शादी से मात्र छह दिन पहले विवाह करने से इनकार करने वाले दहेज लोभियों की गिरफ्तारी व स्त्रीधन की बरामदगी के लिए महिला थाने की पुलिस टीम रविवार को कोटा रवाना हो गइ

पुलिस के मुताबिक हरिभाऊ उपाध्याय नगर निवासी बनवारी लाल शर्मा की पुत्री कविता की शादी विज्ञान नगर कोटा निवासी एमपी शर्मा के पुत्र प्रवीण शर्मा से 21 नवंबर, 07 को तय थी। 19 फरवरी, 06 को गोद भराई की रस्म होने के बाद से एमपी शर्मा व उसके घरवालों का शादी से पहले नई गाड़ी खरीदने के लिए एक लाख इक्यावन हजार नकद व अन्य सामानों की मांग पूरी करने के लिए दबाव बनाने का सिलसिला शुरु कर दिया जबकि गोद भराई की रस्म के दौरान ही एक लाख नकद, चेन, अंगूठी व कई अन्य सामान दिया जा चुका था।

इसके बाद गाड़ी के पैसे नहीं मिलने पर 15 नवंबर को ससुराल पक्ष ने शादी करने से साफ इनकार करने के साथ गोद भराई की रस्म में दिए गए सामान व एक लाख रुपए लौटाने से भी मना कर दिया। इससे परेशान बनवारीलाल शर्मा ने सोलह नवंबर को महिला थाने में एमपी शर्मा व प्रवीण शर्मा व उसके अन्य घरवालों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। डीएसपी शिल्पा चौधरी के निर्देश पर पुलिस टीम गिरफ्तारी के लिए रवाना हो गई।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: