Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsRajasthanUdaipur Udaipur

मार्बल व्यापारी पर हमला, 30 हजार लूटे

राजसमंद. मुंडोल स्थित मार्बल व्यवसायी (कटर मालिक) पर शनिवार रात हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने हमला कर 30 हजार रुपए लूट लिए। इससे पहले बदमाशों ने प्रतिष्ठान में मौजूद श्रमिकों को बंधक बनाकर उन्हें कमरे में बंद कर दिया। लुटेरों के जाने के बाद श्रमिकों ने स्वयं को बंधन से मुक्तकर अपने मालिक को कांकरोली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस को घटना की जानकारी करीब दो घंटे बाद मिली। इस पर राजसमंद और आसपास के जिलों में नाकाबंदी कराई गई, लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं मिला। श्रमिक मोहनलाल और गणोश सालवी के अनुसार लुटेरे रात करीब दो बजे मोटरसाइकिल से आए। उस समय कटर मालिक रोडीलाल पालीवाल कमरे के अंदर और वे बाहर सोए हुए थे। दो बदमाशों ने तलवार दिखाकर श्रमिकों को कमरे के अंदर बंद कर दिया।

अन्य दो लुटेरों ने कटर मालिक को उठाया और उससे धन मांगा। इनकार करने पर उन्होंने कटर मालिक पर तलवार से हमला किया और कमरे में रखे गल्ले (तिजोरी) को लेकर फरार हो गए। एएसपी सतीश जांगिड़ और डीएसपी मनीष त्रिपाठी शनिवार देर रात मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। रविवार सुबह डॉग स्क्वॉड और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची।

गल्ला नाथद्वारा रोड पर मिला पुलिस को रामेश्वर महादेव मंदिर के समीप गल्ला (तिजोरी) सड़क पर मिला। उसका ताला टूटा हुआ था और रकम गायब थी। लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए तीन दल गठित किए गए हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: