Breaking News 
bhaskar Web English


HomeHealth Health

घर का हकीम नीम

घर का वैद्य करार दिए गए नीम में औषधीय गुणों की भरमार है इसीलिए अब इसकी पत्तियों का इस्तेमाल विभिन्न उत्पादों में किया जाने लगा है। घर पर भी इसके प्रयोग से घर का हकीम नीमकाफी कुछ हासिल किया जा सकता है।

वृक्षों में नीम ही एक ऐसा वृक्ष है जिसकी पत्ती से लेकर जड़ तक का औषधीय महत्व है। इसीलिए इसे प्राचीन समय से घर का वैद्य कहा जाता था। यही वजह है कि नीम अब सिर्फ घर तक ही सीमित नहीं है, बल्कि कई दवाओं, क्रीम, टूथ पेस्ट, शैम्पू तथा कीटाणुनाशकों में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। नीम न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है, बल्कि प्रकृति को प्रदूषण से भी बचाता है।

नीम के गुण * नीम प्राकृतिक रूप से शरीर में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है, जिससे शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।

* इसका कड़वा स्वाद पित्त और कफ दोष में संतुलन बनाए रखता है।

* नीम की कोंपल खाने से खून साफ होता है। साथ ही यह लीवर तथा त्वचा के विषैले तत्वों को भी दूर करता है।

* सूखी खांसी होने पर नीम की पत्ती की चाय शहद के साथ मिलाकर सेवन करने से राहत मिलती है।

* नीम की छाल को लौंग के साथ पीसकर उसे पेस्ट की तरह इस्तेमाल करें तो यह दांतों को कीड़े से बचाता है तथा मसूड़ों को मजबूत बनाता है। इससे सांसों में ताजगी भी बनी रहती है।

* त्वचा संबंधी समस्या होने पर नीम का तेल लगाने तथा नीम के पानी से स्नान करने से बीमारी से निजात पाई जा सकती है।

* नीम नाखून तथा बाल को भी स्वस्थ बनाता है। यह एंटीसेप्टिक भी है।

* ठंड के मौसम में नीम का पेस्ट बनाकर सिर में लगाएं तथा एक घंटे बाद धो लें। इससे रूसी का नामोनिशान मिट जाएगा तथा बाल भी नहीं झड़ेंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

आपके विचार
neeru
Wednesday, 19th Dec 2007, 17:36
apke sujhav bahut acche hote hai enko pad kr kaphi kuch sikhne ko milta hai ap mujhe ye bataiye ki asthma ko apke likhe upayo ke alava or kis jij se roka ja skta hai apne asthma se bchne ke upaye bataye lekin koi medicine nhi bataye na koi upaye pls bataye