Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

शिमला से ठंडा हुआ चंडीगढ़

चंडीगढ़ पहाड़ की सर्दी मैदान में उतर आई है और मैदान जैसा मौसम पहाड़ी इलाकों का हो गया है। चंडीगढ़ और शिमला के तापमान कुछ ऐसा ही संकेत दे रहे हैं। शनिवार रात चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान शिमला से एक डिग्री कम मापा गया है। जहां शिमला का पारा 9.8 डिग्री सेल्सियस पर अटका रहा वहीं चंडीगढ़ का टैम्परेचर 8.8 डिग्री रहा।

मैदान में ठंड में इजाफे की वजह बारिश का न होना बताई जा रही है। वैसे पंजाब में अमृतसर 5.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा। लुधियाना और पटियाला भी इसी तरह सर्द रहे। हरियाणा में अंबाला, करनाल और नारनौल का तापमान भी सामान्य से कम रहा। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

बारिश न होना बड़ा कारण इस बार सर्दियां शुरू होने के बाद भी बारिश न होने से मैदान पहाड़ों के मुकाबले अधिक ठंडे हैं। पिछले साल नवंबर के दौरान लगभग तीन बार हुई बारिश का आंकड़ा 18.6 मिलीमीटर था, जबकि इस बार सूखा है।

वेस्टर्न डिस्टर्बेसेस भी वजह नवंबर के अंत तक वेस्टर्न डिस्टर्बेसेस से उत्तरी भारत में बारिश होती है। इससे पहाड़ों में बर्फबारी के साथ मैदानों के ड्राई कोल्ड में कमी आती है। इस बार यह क्रम शुरू नहीं हुआ है। दिसंबर के शुरू में इनके आने का अनुमान है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: