Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsHaryanaPanipat Panipat

हादसे में दो बच्चों की मौत

पानीपत

जीटी रोड पर पुलिस लाइन के पास सड़क पार करते समय एक व्यक्ति व दो बच्चे कार की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों बच्चों की मौके पर मौत हो गई, जबकि व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

समाचार लिखे जाने तक तीनों की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस लाइन के पास पानीपत की ओर आटो में सवार एक व्यक्ति व दो बच्चे सड़क पर उतरे। दोनों बच्चों की उंगली पकड़कर व्यक्ति जीटी रोड पार करने लगा तभी दिल्ली की ओर से आ रही कार की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों बच्चों की मौके पर ही मोैत हो गई, जबकि व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। दोनों बच्चों में एक की उम्र तीन साल व दूसरे की उम्र चार साल बताई गई है। हादसे के बाद कार चालक गाड़ी समेत फरार हो गया।

पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर अस्पताल में भेज दिया। आसपास के लोगों ने कार का पीछा करते हुए गांव सिवाह के पास गाड़ी को चालक समेत पकड़ लिया। लोगों ने कार व चालक को पुलिस चौकी सेक्टर-29 के हवाले कर दिया। थाना चांदनी बाग पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार को कब्जे में ले लिया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: