|
नई दिल्ली/करनाल. करनाल से कांग्रेस सांसद अरविंद शर्मा के दिल्ली स्थित निवास पर शनिवार दोपहर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इन लोगों ने सांसद के परिजनों व सहयोगियों से हाथापाई की व जान से मारने की धमकी दी। इस वारदात के बाद अरविंद शर्मा के सचिव ने मामले की शिकायत पुलिस से की।
पुलिस ने सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके नाम सत्यनाराण गोयल, राजेश गोयल, अमित कुमार, अनिल कुमार, ओनीसल रार्बट व पिंकू शर्मा। सभी आरोपियों के खिलाफ धारा ४५२ जबरन किसी के घर घुसने, ३२३ मारपीट, ५क्६ जान से मारने की धमकी व १२क्बी के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने एक राजनेता उद्योगपति के कहने पर ऐसा किया है।