Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsHaryanaPanipat Panipat

हाकी खिलाड़ियों को सिखाए स्लैप शॉट

शाहाबाद. भारतीय महिला हाकी टीम की सेंटर हॉफ खिलाड़ी असुंता लाकरा ने रविवार को मारकंडेश्वर हाकी स्टेडियम पहुंचकर नर्सरी की खिलाड़ियों को स्लैप शॉट मारने के गुर सिखाए। उन्होंने बताया कि सेंटर हॉफ पोजिशन पर स्लैप शॉट एक ऐसा शॉट है जिससे जहां बाल को फारवर्ड खिलाड़ी को आसानी से पास कर दिया जाता है ताकि वह स्टिक लगाकर उस पर गोल कर सके। वहीं विपक्षी टीम की सुरक्षात्मक पंक्ति को डोज भी दी जाती है। क्योंकि, स्लैप शॉट मारने वाले खिलाड़ी की निगाहें किसी ओर तथा पास दूसरी ओर दिया जाता है।

उन्होंने बताया कि उनके स्लैप शॉट पर विश्व की बेहतरीन सेंटर फारवर्ड सुरेन्द्र कौर ने अनेकों बार गोल करने में सफलता हासिल की है। उन्होंने बताया कि उन्होंने किस शॉट की तकनीक अपने भाई विमल लाकरा से सिखी है। पत्रकारों से बातचीत में लाकरा ने बताया कि उसने प्रशिक्षण रांची के साई सेंटर में कोच नरेन्द्र सैनी से प्राप्त किया तथा खेलने की प्रेरणा अपने भाइयों से ली। उन्होंने बताया कि शाहाबाद में स्थापित टर्फ अंतरराष्ट्रीय क्वालिटी का है तथा यहां पर अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जा सकते हैं। लाकरा को शाहाबाद का स्टेडियम व लड़कियों का अनुशासन बहुत पसंद आया।

उन्होंने बताया कि कोच बलदेव सिंह विश्व के जानमाने कोच हैं और उन्हें भी उनसे काफी कुछ सीखने को मिला है। इस अवसर पर हरियाणा जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रदेशाध्यक्ष डा. प्रदीप ने असुंता लाकरा को एक स्मृति चिह्न् भेंट किया। समारोह में भारतीय टीम की सुरेन्द्र कौर, जसजीत कौर, रमणीक कौर, सिमरजीत कौर सहित कई खिलाड़ी उपस्थित थीं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: