|
जालंधर. पंजाब कला साहित्य अकादमी की तरफ से आयोजित 11वां वार्षिक अकादमी अवार्ड वितरण समारोह रविवार को मनाया गया। नामदेव चौक स्थित गुरू नानक देव जिला लाइब्रेरी में आयोजित इस समारोह में देशभर से साहित्यकार शामिल हुए। इस मौके पर विशिष्ट अकादमी अवार्ड, प्रबंधन अवार्ड, अकादमी अवार्ड, स्पोर्ट्स अवार्ड, विशेष अकादमी अवार्ड के साथ-साथ अकादमी सम्मान भी प्रदान किए गए। समारोह में स्थानीय निकाय मंत्री मनोरंजन कालिया चीफ गैस्ट रहे, जबकि मेयर राकेश राठोर, कमलजीत सिंह भाटिया, कर्नल मनमोहन सिंह, लेखिका ऊषा आर शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
साहित्कार व जीएनडीयू के प्रो. डॉ. हरमहेन्द्र सिंह बेदी को विशिष्ट अकादमी अवार्ड से सम्मानित किया गया। प्रबंधन अवार्ड डीके शर्मा को मिला वहीं गजलकार डा. दरवेश भारती व डा. अविनाश शर्मा ने अकादमी अवार्ड जीता। जोगिन्द्र गोखा को स्पोर्ट्स अवार्ड से नवाजा गया और विशेष अकादमी अवार्ड से सम्मानित होने वाले नामों में डा. अजय शर्मा, मुकेश शर्मा चेयरमैन बीएड कॉलेज शिमला, प्रो. पुष्पेन्द्र एचओडी, माखनलाल चतुर्वेदी भोपाल विश्वविद्यालय से, डॉ. संजीव कुकरेजा जालंधर, डॉ. जीडी शर्मा, योगा विभाग हिमाचल प्रदेश, कुमारी सारिका, कटोच युवा विभाग हिमाचल प्रदेश, विजय शायर, प्रोड्यूसर दूरदर्शन केन्द्र, व्यंग्य लेखक कृष्ण लाल गर्ग, संवाददाता पंकज, रचना गुप्ता, नंदिनी मित्तल, आकाशवाणी शिमला, पर्यावरण सम्मान कामरेड रतन चन्द को दिया गया।
इसके बाद अकादमी सम्मान में प्रो. शीतल थापर, सलाहकार एग्रीक ल्चर यूनीवर्सिटी लुधियाना, जगप्रीत सिंह बेदी, फकीर चंद जालंधरी, राकेश कुमार मित्तल, राजन गुप्ता, विजय सरोच, कुमारी श्वेता अरोड़ा, प्रदीप जोशी, कर्नल प्रताप सिंह, संजीव मार्कर, चन्द्र मोहन, दीपक क्वात्रा को दिया गया। इस मौके पर अध्यक्ष सिमर सदोष, निदेशक देविन्द्र सिंह कोहली, उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी, निदेशक रमेश कंबोज, निदेशक डा. जगदीप सिंह, उपाध्यक्ष पीके चौधरी, निदेशक हरपाल सिंह, उपाध्यक्ष डा. दविंदर बिमरा मौजूद थे।