|
News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ. अपनी बायोग्राफी ‘रोमांसिंग विद लाइफ’ के बेस्टसेलर बनने के बाद फेमस सदाबहार अदाकार देव आनंद बेहद खुश हैं और वे इस किताब के विमोचन के लिए पिछले कुछ दिनों में पूरे विश्व का भ्रमण कर चुके हैं। यह कहना है नवीन शर्मा का, जो इस मिशन में देव आनंद के साथ रहे।
चंडीगढ़ प्रेस क्लब में उन्होंने बताया कि देव आनंद आज भी काम के प्रति उतने ही समर्पित हैं, जितने जवानी के दिनों में थे। अपनी इस किताब के प्रमोशन के दौरान देव आनंद, हिलेरी क्लिंटन से अंबानी तक से मिल चुके हैं। वे अपनी बायोग्राफी के लिए आधा दर्जन से ज्यादा देशों में जा चुके हैं और कुछ महीनों बाद फिर कई देशों में जाने वाले हैं।
अभी तक बायोग्राफी की 18,500 प्रतियां बिक चुकी हैं, जिनमें से 4000 विदेशों में बिकी हैं। वहीं 1000 से ज्यादा की अडवांस बुकिंग हो चुकी है। उन्होंने बताया कि लोगों का कहना है कि इस किताब में मसाले की जगह देव साहब ने अपने जीवन का सच लिखा है, जिसे पढ़कर लोगों को उनके जीवन के उन पलों के बारे में पता चलता है, जो अब तक किसी को नही पता थे। जल्द ही उनकी बायोग्राफी कुछ प्रांतीय भाषाओं में मार्केट में आने वाली है।