Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsNational National

दिल्ली में भूकंप के तेज झटके

नई दिल्ली.राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में आज सुबह साढ़े चार बजे के करीब भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इस भूकंप का असर उत्तराखंड तक महसूस किया गया। यहां भी लोगों ने भूकंप के हल्के झटके को महसूस किया। मौसम विभाग से प्राप्त सूचना के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.3 मापी गई है। अभी तक जानमाल के नुकसान का कोई समाचार नहीं है।

भूकंप का केंद्र दिल्ली हरियाणा सीमा पर 28.6 डिग्री अक्षांश और 77 डिग्री पूर्वी देशांतर में बताया जा रहा है। भूकंप का आभास होते ही लोगों में हड़कंप मच गया और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप के दौरान आवाजें भी सुनाई पड़ी है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत दिल्ली के आसपास के इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। दिल्ली के आसपास इलाकों गुड़गांव, नोएडा और फरीदाबाद में भी इन झटकों को महसूस किया गया है ।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: