Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsNational National

इलाहाबाद: नौचंदी एक्सप्रेस में आग

इलाहाबाद.इलाहाबाद रेलवे स्टेशन पर आज नौचंदी एक्सप्रेस की तीन बोगियों में आग लग गई। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। जिस वक्त ट्रेन में आग लगी उस वक्त सभी यात्री बोगी से उतर चुके थे।

प्राप्ता जानकारी के मुताबिक दिन के साढ़े बारह बजे यह ट्रेन मेरठ से इलाहाबाद स्टेशन पर पहुंची थी। सभी यात्रियों के ट्रेन से उतरने के बाद अचानक तीन बोगियों में आग लग गई। आग से प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी मच गई। बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

आग के कारण नौचंदी एक्सप्रेस की एक बोगी तो पूरी तरह जल गई जबकि दो बोगियों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। लेकिन रेलवे के अधिकारियों का मानना है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग सकती है। घटना की छानबीन शुरू कर दी गई है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: