Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsNational National

असम और झारखंड बंद के दौरान हिंसा

गुवाहाटी/रांची.असम में आदिवासियों की रैली के दौरान हुई हिंसा के विरोध में आज असम और झारखंड बंद के दौरान हिंसा की खबरें मिली हैं। असम में हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि कई लोगों के घायल होने की खबर है। उत्तर और पश्चिमी असम में कई जगहों पर हिंसा की खबरें हैं। दोनों राज्यों में 36 घंटे बंद का आह्वान किया गया है।

उल्लेखनीय है असम में आदिवासियों की रैली के दौरान स्थानीय लोगों से झड़प हो गई थी। इस झड़प ने हिंसक रूप ले लिया था। करीब दो दर्जन से अधिक आदिवासियों की मौत हो गई थी और ढ़ाई सौ से अधिक जख्मी हो गए थे। कोकराझार में लोगों ने एक जीप को जला दिया और हिंसा में एक हिंदी भाषी की मौत हो गई। हिंसा के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

झारखंड में भी बंद का व्यापक प्रभाव पड़ा है। बंद के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। सड़कों पर निकले इक्केदुक्के वाहनों में भी तोड़-फोड़ की गई। रांची में जनजीवन बिल्कुल ठप है और कई स्थानों पर लोग सड़कों पर आ गए हैं। कई क्षेत्रों में ट्रेन यातायात में भी बाधा पड़ी है। बंद के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: