|
लखनऊ.उत्तर प्रदेश की तीन अदालतों में हुए सिलसिलेवार विस्फोटों के विरोध में आज वकील हड़ताल पर रहे। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के आह्वान पर अधिवक्ता न्यायिक कार्यो से अलग रहे।
लखनऊ, फैजाबाद और वाराणसी के अदालत परिसरों में हुए बम धमाकों को वकीलों पर हमला करार देते हुए राज्य के अधिवक्ता आतंक विरोधी दिवस मना रहे हैं। लखनऊ, फैजाबाद और वाराणसी के अदालत परिसरों में हुए बम धमाकों को वकीलों पर हमला करार देते हुए राज्य के अधिवक्ता आतंक विरोधी दिवस मना रहे हैं। वकीलों की हड़ताल के मद्देनजर राज्य भर में न्यायालय परिसरों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के लखनऊ, वाराणसी व फैजाबाद के अदालत परिसरों में गत शुक्रवार को 15 मिनट के अंतराल में श्रृंखलाबद्ध बम विस्फोट हुए थे जिनमें 13 लोग मारे गए थे और 70 अन्य घायल हुए थे।
इस बीच उत्तर प्रदेश बार काउंसिल ने वाराणसी व फैजाबाद कचहरी परिसरों में हुए बम धमाकों में मारे गए वकीलों के आश्रितों को डेढ़-डेढ़ लाख रुपये और घायल अधिवक्ताओं को 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा भी की है।