Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsNational National

रूस ने गोश्कोर्व की कीमत 1.2 अरब डालर बढाई

नई दिल्ली.विमानवाही पोत एडमिरल गोर्श्कोव की कीमत एक अरब 20 करोड डालर बढाने के रूस के प्रस्ताव से रक्षा मंत्रालय अवाक है। रूस ने तीन साल पहले 97 करोड 40 लाख डालर में यह सौदा किया था लेकिन अब उसने इस पोत की कीमत दोगुनी ज्यादा करने का औपचारिक प्रस्ताव भेजा है।

रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने रूस की ओर से यह प्रस्ताव मिलने की पुष्टि करते हुए इस बात पर आक्रोश जाहिर किया कि रूस ने कीमतों में वृद्धि की जो मांग की है वह मूल अनुबंध में नहीं थी।मंत्रालय के एक उच्चाधिकारी ने कहा कि रूस के इस प्रस्ताव को बहुत गंभीरता से लिया गया है और इस मुद्दे को इसी हफ्ते उच्च स्तर पर रूस के सामने उठाया जाएगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: