HomeNewsNational National

पाक खिलाड़ी आतंकियों के निशाने पर

नई दिल्ली. भारत में क्रिकेट खेलने आई पाकिस्तान टीम के खिलाड़ियों पर आतंकवादियों की टेढ़ी नजर है और उन्होंने निजी टीवी चैनलों के पास चेतावनी भेजी है कि वे पाक टीम पर अगले टेस्ट मैच के दौरान हमला कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश में पिछले दिनों हुए आतंकी बम विस्फोट के बाद आगामी 30 नवंबर से कोलकाता में दूसरा टेस्ट मैच खेलने के लिए तैयार पाकिस्तान क्रिकेट टीम आतंकवादियों के निशाने पर है। पाक टीम पर हमले की चेतावनी टीवी चैनलों को ईमेल द्वारा भेजी गई है।

बताया गया है कि इस ईमेल की एक कॉपी कोलकाता पुलिस को भी आतंकियों ने भेजी है। पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए सोमवार देर शाम एक बैठक बुलाई। पुलिस इस मामले पर पूरी सतर्कता बरतने की रणनीति बना रही है। गौरतलब है कि पाक टीम पहला टेस्ट दिल्ली में भारत से हार चुकी है और अब दोनों टीमें कोलकाता में शुक्रवार से दूसरे टेस्ट के लिए आमने-सामने होंगी। यह टेस्ट मैच 4 दिसंबर तक चलेगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: