Sports
Other Sports Other Sports मोंटे कार्लो. विश्व चैंपियन अमेरिकी टायसन गे व मध्यम दूरी की धाविका मेसेरेट डेफार को इस साल के आईएएएफ वर्ल्ड एथलीट पुरस्कार के लिए चुना गया है।
पहली बार 1988 में यह पुरस्कार कार्ल लेविस ने जीता था। 25 वर्षीय गे ओसाका (जापान) में संपन्न 100 व 200 मीटर की दौड़ जीतने के साथ 400 मीटर रिले विजेता टीम के सदस्य भी थे।
इथोपिया की 23 वर्षीया डेफार ने 14 सितंबर को वेन डेमे मैमोरियल मीट में दो मील की स्पर्धा में आठ मिनट 58:58 सैकंड का समय लेकर 12 सैकंड के अंतर से अपना ही वर्ल्ड वल्र्ड रिकॉर्ड तोड़ा था।
जमैका के असाफा पॉवेल को 100 मीटर दूरी 9.74 सै. में पूरी करने व ऊंची कूद चैंपियन क्रोएशिया की ब्लांका व्लासिक को 2.07 मी. की छलांग लगाने पर वर्ष के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए चुना गया।