HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

मरीज को बाहर करने पर चक्काजाम

ग्वालियर. केआरएच में भर्ती आग से झुलसी महिला के रिश्तेदार को वार्ड में बीड़ी पीने से रोकने पर जूनियर डाक्टर तथा रिश्तेदार के बीच हुए विवाद के कारण मरीज को घंटों वार्ड के बाहर होना पड़ा।

घटना से क्षुब्ध अन्य मरीजों के अटेंडरों ने डाक्टरों पर मरीज को वार्ड से बाहर करने का आरोप लगाते हुए चक्का जाम कर दिया। बाद में अस्पताल प्रशासन के दखल पर महिला को पुन: भतर्र्ी कराने पर चक्का जाम समाप्त हुआ। जेएएच प्रशासन के अनुसार, महिला का रिश्तेदार खुद मरीज को वार्ड से ले गया था।

जानकारी के अनुसार, दतिया जिले के इंदरगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम भड़ौल निवासी राकेश कुशवाह की पत्नी जानकीबाई (26)11 दिन पूर्व खाना बनाते समय बुरी तरह झुलस गई थी। करीब साठ प्रतिशत झुलसी जानकीबाई को इंदरगढ़ के चिकित्सकों ने कमलाराजा चिकित्सालय रेफर कर दिया।

सोमवार की सुबह राकेश का रिश्तेदार गजराज, जानकीबाई को देखने उक्त अस्पताल आया। राकेश गजराज को जानकी के पास बिठाकर दवा लेने बाहर चला गया। इसी बीच वार्ड में गजराज बीड़ी जलाकर पीने लगा। गजराज को बीड़ी पीते देखकर डच्यूटी पर तैनात जूनियर डाक्टर ने उसे बीड़ी न पीने की हिदायत दी। इस बात को लेकर गजराज की जूनियर डाक्टर से कहासुनी हो गई। गजराज के अनुसार, बात बढ़ी तो जूनियर डाक्टर ने जानकी को अस्पताल से ले जाने को कहा।

राकेश ने बताया कि जब वह लौटा तो उसकी पत्नी वार्ड के बाहर स्ट्रेचर पर तड़प रही थी। जानकी बाई की गम्भीर हालत देखकर उसने डाक्टरों से अपने रिश्तेदार के किये पर माफी मांगते हुए मरीज को पुन: भर्ती करने का अनुरोध किया, लेकिन भर्ती करने से मना कर दिया गया। इस बीच अन्य मरीजों के अटेण्डर भी वहां आ गये और उन्होंने राकेश के साथ मिलकर केआरजी कॉलेज के बाहर चक्काजाम कर दिया।

चक्काजाम की सूचना मिलते ही कम्पू पुलिस के साथ-साथ जयारोग्य चिकित्सालय समूह के अधीक्षक डा.पीसी महाजन, सहायक अधीक्षक डा.कमल भदौरिया वहां पहुंच गये। डा. महाजन के आश्वासन के बाद लोगों ने चक्काजाम खोला और मरीज को बर्न यूनिट में पुन: दाखिल करवाया गया।

जानकीबाई को तीन दिन पहले अस्पताल में दाखिल कराया गया था। आज सुबह मरीज का रिश्तेदार वार्ड में बीड़ी पी रहा था। जब जूनियर डाक्टर ने बीड़ी पीने से मना किया तो मरीज के रिश्तेदार बुरा-भला कहने लगे और डाक्टरों पर आरोप लगाते हुए अपने मरीज को बिना बताये बाहर ले गये। मरीज को पुन: अस्पताल में दाखिल करा दिया गया है। डा.पीसी महाजन, अधीक्षक जेएएच समूह





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: