उज्जैन. अखिल भारतीय कालिदास समारोह का समापन मंगलवार को कालिदास संस्कृत अकादमी के भरत विशाला प्रांगण में होगा।
देवोत्थान एकादशी 21 नवंबर से आरंभ हुए इस समारोह में देशभर के संस्कृत साहित्य के विद्वानों, लेखकों व कलाकारों ने भागीदारी की। मंगलवार को इस सांस्कृतिक कुंभ का दोपहर 3 बजे राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान नई दिल्ली के कुलपति प्रो. कुटुम्ब शाी के मुख्य आतिथ्य में समापन होगा।
सारस्वत अतिथि गोवर्धनपीठ जगन्नाथपुरी के शंकराचार्य स्वामी श्री निश्चलानंदजी सरस्वती होंगे तथा अध्यक्षता संभागायुक्त उज्जैन एस.के. वशिष्ठ करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में अकादमी के रत्न सदस्य विद्वान रेवाप्रसाद द्विवेदीे वाराणसी, आईजी एम.पी. द्विवेदी, कलेक्टर शिवशेखर शुक्ला व एसपी मनमीतसिंह नारंग उपस्थित रहेंगे।
समापन समारोह में कालिदास समारोह के तहत कालिदास अकादमी और विक्रम विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं के पुरस्कार वितरित किए जाएंगे व विद्वानों का सम्मान होगा।