HomeNewsMetrosIndore Indore

अब एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट

इंदौर. देशभर में हो रहे बम धमाकों के बाद एयरपोर्ट की सुरक्षा के लिए तैनात सीआईएसएफ (औद्योगिक सुरक्षा बल) ने भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाते हुए पूरे एयरपोर्ट परिसर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। इसके बाद एयरपोर्ट के चप्पे-चप्पे पर हथियारों से लैस सुरक्षा बल निगाह रखे है।

एयरपोर्ट के अंदर वाहनों का सीधा प्रवेश न हो सके इसके लिए टर्मिनल बिल्ंिडग से कुछ दूरी पर ही दो जगह स्टापर लगा दिए गए हैं यहां पर तैनात सीआईएसएफ के जवान जानकारी लेने के बाद ही प्रवेश दे रहे हैं।

टर्मिनल बिल्ंिडग के पास एक अस्थाई चौकी बनाकर वहां गनमैन को बैठाया गया है। वीआईपी गेट के बाहर भी बैरिकेट्स लगाकर रास्ता बंद कर दिया गया है यहां भी एक की जगह दो सुरक्षकर्मी तैनात हैं। रनवे पर दिन और रात सीआईएसएफ के अधिकारी अलग-अलग समय पर पेट्रोलिंग कर रहे हैं एयरपोर्ट परिसर में बने वॉच टावर से भी नजर रखी जा रही है।

यात्रियों की जांच के लिए महिला और पुरुष पुलिस अधिकारियों के अलग-अलग दल हैं जो हर व्यक्ति की बारीकी से जांच कर रहे हैं। एयरपोर्ट पर इस समय पांच एयरलाइंस कंपनियों की १५ उड़ाने हैं। इससे सुबह सात बजे से रात साढ़े दस बजे तक यात्रियों का और उनके परिजनों का आवागमन बना रहता है। दो एयरलाइंस कंपनियों की उड़ान दोपहर में होने से दिनभर यहां चहल-पहल बनी रहती है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: