bhaskar Web English
HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

मेहंदी लगे हाथ दुल्हन पहुंची एसपी ऑफिस

अलवर. यहां के शिवाजी पार्क पुलिस थानांतर्गत शिव कॉलोनी में सोमवार रात को होने वाले विवाह समारोह में ब्यूटी पार्लर में तैयार होने का बहाना कर दुल्हन एसपी ऑफिस पहुंच गई। काफी जद्दोजहद के बाद दुल्हन बालिग होने के कारण अपने प्रेमी के साथ चली गई।

शिव कॉलोनी में एक परिवार में सोमवार रात को नारायणपुर से बारात आनी थी। यहां दो बहनों की शादी दो भाइयों के साथ हो रही थी। दोनों दुल्हन और एक छोटी बहन दोपहर में पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) कार्यालय पहुंच र्गई। बड़ी बहन ने एएसपी अनिल जैन से कहा कि वह अपनी मर्जी से प्रेम विवाह करना चाहती है। जैन ने युवती को समझाने के लिए महिला सलाह व संरक्षण समिति के सदस्यों को बुलाया।

युवती ने भी मोबाइल करके प्रेमी को बुला लिया। युवती के परिजनों को भी बुलाया गया। परिजनों के समझाने के बाद भी युवती नहीं मानी और वह प्रेमी के साथ चली गई। एसपी बीजू जार्ज जोसफ ने बताया कि कोई अपराध नहीं होने के कारण मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।

उधर प्रेमी के साथ गई युवती की बहन की बारात तय कार्यक्रमानुसार सोमवार को नारायणपुर से आई। जबकि रेणु के अपने प्रेमी के साथ चले जाने की खबर मिलने के बाद उसकी बारात नहीं लाई गई।

समाचार लिखे जाने तक रेणु की बहन का विवाह कार्यक्रम जारी था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: