bhaskar Web English
HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

शिवराज के इस्तीफे पर अड़े कांग्रेसी

भोपाल. मप्र विधानसभा में डंपर खरीदी मामले में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के नेताओं ने साफ कहा कि इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ शिवराज के इस्तीफे पर अड़े कांग्रेसीएफआईआर दर्ज होने के बाद इस्तीफे से कम पर कोई बात नहीं होगी। सोमवार को यह बात कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह और नेताप्रतिपक्ष जमुनादेवी ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कही।

जमुनादेवी ने शीतकालीन सत्र के पहले कहा कि हम इस बात को लेकर अडिग हैं कि जब तक मुख्यमंत्री का इस्तीफा नहीं होता है कार्यवाही नहीं चलने दी जाएगी। इस प्रश्न पर कि क्या कांग्रेस सदन में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी सरकार का उत्तर नहीं सुनना चाहती है? जमुनादेवी ने कहा कि मुख्यमंत्री के इस्तीफे के अलावा कोई अन्य विकल्प मंजूर नहीं है। शीतकालीन सत्र में कांग्रेस की ओर से मंगलवार को अविश्वास प्रस्ताव पेश किए जाने के संबंध में विपक्ष की नेता ने कहा कि यह जनता के प्रति हमारी जवाबदेही है और उसे पूरा किया जाएगा।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि डंपर मामले में श्री चौहान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने की वजह से उन्हें पद पर रहने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के पद पर रहते हुए उनके खिलाफ कैसे निष्पक्ष जांच हो सकती है। कांग्रेस ने कहा-यह तो वैसे ही बात हुई कि पुलिस अधीक्षक के खिलाफ थानेदार जांच करे।

नंदीग्राम से ध्यान हटाने के लिए उछला तस्लीमा का मुद्दा
दिग्विजय सिंह ने कहा कि तस्लीमा नसरीन के मामले में पश्चिम बंगाल की वामपंथी सरकार के रूख पर सीधी टिप्पणी करने से बचते हुए नंदीग्राम की घटना से ध्यान हटाने के लिए तस्लीमा के मुद्दे को उछाला जा रहा है, लेकिन देश में किसी को भी अपनी भावना की अभिव्यक्ति की आजादी है। क्या इस मसले पर बंगाल सरकार अपने दायित्व को पूरा करने से बच रही है? इस सवाल पर उन्होंने कहा कि वे पार्टी के विचार बताने के लिए अधिकृत नहीं हैं। तस्लीमा के मुद्दे पर यह उनकी निजी राय है। इसी तरह गुवाहटी में शुक्रवार को हुई हिंसा के मामले पर उन्होंने कहा कि अब मैं वहां प्रभारी नहीं हूं, मगर असम की कांग्रेस सरकार वहां हो रही घटनाओं से निपटने में सक्षम है।

विधायकों ने की नारेबाजी
सदन से बाहर आए विपक्षी सदस्यों ने डंपर के मामले पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से इस्तीफे की मांग करते हुए नारेबाजी की। नारेबाजी करने वालों में सज्जन सिंह वर्मा, हुकुम चंद कराड़ा, अश्विन जोशी समेत कई विधायक शामिल थे।

डंपर से विस पहुंचे कांग्रेस विधायक
भोपाल. डंपर मामले में मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस विधायक डंपर पर सवार होकर विधानसभा पहुंचे। उन्होंने रास्ते भर मुख्यमंत्री और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

नेता प्रतिपक्ष जमुनादेवी और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक नेता प्रतिपक्ष के बंगले पर एकत्र हुए। वहां से हरे रंग के एक डंपर में बैठकर सभी विधायक विधानसभा के लिए रवाना हुए।

न्यूमार्केट, रोशनपुरा होते हुए पत्रकार भवन के पास लगे बेरिकेट्स के पास पुलिस ने डंपर रोक लिया। वहां पुलिस ने गैर विधायकों को आगे जाने से रोकने की कोशिश की। इस बात को लेकर कांग्रेस विधायकों की पुलिस से दस मिनट तक झड़प होती रही। जब माकपा विधायक रामलखन शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जीके पाठक पर बरसे तब जाकर जाकर डंपर आगे बढ़ पाया।

विधानसभा के मुख्य द्वार पर पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने डंपर रोक दिया। फिर वहां से कांग्रेस विधायक नारेबाजी करते हुए विधानसभा के भीतर गए। हाथों में तख्तियां लिए विधायक मुख्यमंत्री और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। इस मौके पर जनता दल यूनाइटेड की विधायक सरोज बच्चन नायक और एनसीपी विधायक हमीद काजी ने भी कांग्रेस का साथ दिया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: