bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

ग्रुप डी में 2980 पदों पर ही भर्ती

अजमेर. उत्तर पश्चिम रेलवे में अब ग्रुप डी के सिर्फ 2 हजार 980 पदों पर भर्ती होगी। रेल प्रशासन ने अगस्त में जारी भर्ती की अधिसूचना में संशोधन करते हुए 1 हजार 786 पद कम कर दिए हैं, पहले नि:शक्तजन के लिए आरक्षित 21 पदों के अलावा कुल 4 हजार 766 पदों पर भर्ती होनी थी।

रेल प्रशासन का मानना है कि अभी इतने अधिक पदों पर भर्ती की आवश्यकता नहीं है, इसलिए फिलहाल केवल 2 हजार 980 पदों पर ही भर्ती की जाएगी। रेल प्रशासन ने ट्रैकमैन और हेल्पर ग्रेड टू पर प्रस्तावित भर्ती में कमी की है। अनुसूचित जाति के लिए 477, अनुसूचित जनजाति के लिए 224 और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 781 पद आरक्षित रहेंगे, सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 1 हजार 408 पद हैं। ..शेष पेज 10 पर

पहले इस प्रकार होनी थी भर्ती कुल पद 4 हजार 766, गैंगमैन व ट्रैकमैन के 3080, खलासी (यातायात) के 465, खलासी - हेल्पर ग्रेड टू के 1117, सफाई कर्मचारियों के 96 और चपरासी के 8 पदों भर्ती की जाएगी। इसमें से सामान्य वर्ग के लिए 2411, अनुसूचित जाति के लिए 713, अनुसूचित जनजाति के लिए 357, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 1285 पद आरक्षित थे। * अब 2 हजार 980 पदों पर भर्ती होगी, आरक्षित वर्ग की सीटें भी उसी अनुपात में कम होंगी। ट्रैक मैन, हेल्पर ग्रेड टू और खलासी के कम पदों पर भर्ती होगी।
-सुधीर मिश्रा मुख्य कार्मिक अधिकारी उ.प. रेलवे





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: