HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

स्कूल में फिर छात्र पर जुल्म

अजमेर. ओसवाल सीनियर सेकंडरी स्कूल में एक शिक्षक ने छात्र के इतनी तेज थप्पड़ मारा कि उसके कान का परदा फट गया। घटना बुधवार की बताई गई है। स्कूल में फिर छात्र पर जुल्मपीड़ित छात्र के भाइयों ने सोमवार को स्कूल में हंगामा मचाते हुए आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पिटाई के शिकार छात्र मोहम्मद अशरफ ने बताया कि वह कक्षा नौ का छात्र है। बुधवार को चौथे पीरियड में अध्यापक धर्मपाल चौधरी ने बेवजह उसकी पिटाई की और मुर्गा बनाया।

अशरफ के मुताबिक, पिटाई के बाद उसकी हालत खराब होने लगी, इसके बावजूद उसे घर नहीं जाने दिया गया। शाम साढ़े पांच बजे छुट्टी होने तक वह दर्द सहता रहा। बाद में उसका बड़ा भाई मोहम्मद आरिफ शिकायत लेकर स्कूल पहुंचा, तब तक स्कूल बंद हो चुका था। इसके बाद तीन दिन स्कूल की छुट्टी रही।

अशरफ के भाई छन्नू कुरैशी, मोहम्मद आरिफ कुरैशी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के शहर अध्यक्ष मोहम्मद इलियास कुरैशी ने सोमवार को संस्था प्रधान निरंजन उपाध्याय से शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। आरोपी शिक्षक को तुरंत नहीं बुलाने से खिलाफ शिकायतकर्ताओं ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया। आखिर संस्था प्रधान ने कार्रवाई का आश्वासन दिया, जब जाकर मामला शांत हुआ।

ऐसे भी कोई मारता है भला..
अशरफ के भाई छन्नू कुरैशी और मोहम्मद आरिफ का कहना है कि शिक्षक छात्र को डांट-फटकार सकते हैं, लेकिन बिना किसी गलती के बुरी तरह पीटना गलत है। कुरैशी के मुताबिक प्राइवेट डॉक्टर सुरेश लालवानी ने बताया है कि अशरफ केकान के परदे में छेद हो गया है।

* धर्मपाल चौधरी सर ने बेवजह मेरी पिटाई की। वह पास की क्लास से हमारी क्लास में आए थे। जो छात्र शोर मचा रहे थे। उन्हें कुछ नहीं कहा। मेरे कान पर थप्पड़ मारा। दर्द होने के बावजूद मुझे घर नहीं जाने दिया।
-मोहम्मद अशरफ, पिटाई का शिकार छात्र

‘अशरफ इलाज के लिए आया था। उसके के कान के परदे में तेज चोट के कारण छेद हो गया है। उस पर झिल्ली लगाना जरूरी है। ऑपरेशन भी हो सकता है।
-डॉ. सुरेश लालवानी, प्राइवेट डॉक्टर

* तीन बच्चे पास की क्लास में शोर मचा रहे थे। मैं पास की क्लास में से निकलकर उन्हें समझाने गया था। डांटते हुए उन्हें चुप बैठने के लिए कहा था। मैंने किसी को नहीं मारा। छात्र को डांटने का अधिकार तो शिक्षक को है ही।
-धर्मपाल चौधरी, आरोपी शिक्षक

* घटनावाले दिन मैं छुट्टी पर था। धर्मपाल चौधरी स्कूल के अनुशासन प्रभारी हैं। उन्होंने बच्चे की पिटाई क्यों की? इस बारे में स्पष्टीकरण मांगा गया है। अगर वे दोषी हैं, तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी।
-निरंजन उपाध्याय संस्था प्रधान ओसवाल स्कूल

संबंधित खबरें
* बच्चों की पिटाई से गुस्साए लोगों ने स्कूली बस रोकी
* परिजन बोले- पिटाई से बेटा मरा
* गुस्सा फूटा, शिक्षिका की पिटाई





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: