जोधपुर. ब्रॉडबैंड सेवा को रिंग सिस्टम से जोड़ दिया गया है। उपभोक्ताओं को बार-बार हो रही असुविधा को देखते हुए बीएसएनएल ने इस प्रणाली को लागू किया है।
जोधपुर शहर में ब्रॉडबैंड के 6100 उपभोक्ता हैं।
बीएसएनएल के जीएम अनुपम श्रीवास्तव ने बताया कि ब्रॉडबैंड की पुरानी प्रणाली में फाइबर केबल में कट लग जाने से एक क्षेत्र के सभी टेलीफोन और ब्रॉडबैंड की सेवाएं ठप हो जाती थीं। इसको देखते हुए जयपुर की तरह जोधपुर में भी रिंग सिस्टम लागू करने की डिमांड थी। हाल ही में रिंग केबल बिछाते हुए उसे जोधपुर के सभी क्षेत्रों से जोड़कर दिया गया है।
इसके लिए बीएसएनएल मुख्य एक्सचेंज से एक एसडीपी गोल्फ कोर्स पर लगाया गया है। वहां से गोलाई में सोजतीगेट होते हुए यह केबल चौपासनी हाउसिंग बोर्ड और कमला नेहरू नगर को जोड़ा गया है। हर जोड़ पर बड़ी डिक्की लगाई गई है जिसका नाम दिया गया है जीई। इसके साथ ही मुख्य एक्सचेंज से एक एसटीएम ग्रामीण क्षेत्र से जोड़ा गया है, जिसमें बालेसर,भोपालगढ़, फलौदी, पीपाड़ सिटी, बिलाड़ा और मथानिया क्षेत्रों को जोड़ते हुए वहां पर भी ब्रॉडबैंड सुविधा उपलब्ध करवा दी गई है।
अन्य शहरों से भी जोड़ा
जोधपुर को अन्य शहरों अजमेर, बीकानेर, बाड़मेर, जैसलमेर, पाली, नागौर, श्रीगंगानगर से जोड़ दिया गया है। इन सभी शहरों के साथ जोधपुर जयपुर से सीधे जुड़ गया है। जहां-जहां ब्रॉडबैंड की सुविधा है, वहां अब जोधपुर में बैठे लोग आपस में सूचनाओं का आदान प्रदान न्यूनतम दरों से कर सकते हैं।
किराए पर मोडम
ब्रॉडबैंड सुविधा लेने वाले उपभोक्ताओं को मोडम की जरूरत होती है। इसके लिए बीएसएनएल ने मोडम बेचने के साथ किराए पर भी उपलब्ध करवा रही है। 60 रुपए व 90 रुपए प्रतिमाह के किराए पर मोडम उपलब्ध है।
ऐसा है प्लान
* स्टार्ट अप-250 प्लान-मासिक किराया 250 रुपए, डाउन लोड (गति)1.0 जीबी
* होम-500 प्लान-500 रुपए प्रति माह,डाउन लोड 2.5 जीबी,175 कॉल्स मासिक नि:शुल्क
* होम-500 सी प्लस,मासिक किराया 500 रुपए,डाउन लोड1.5 जीबी,50 काल फ्री
* होम 1000- मासिक किराया 1000 रुपए, डाउन लोड-5.0 जीबी,
* होम-1800,मासिक किराया-1800,डाउन लोड 10.00 जीबी
* होम 3300, डाउन लोड 20 जीबी