News
Rajasthan
Shekhawati Shekhawati नेछवा(सीकर). यहां समीप के गांव गाड़ोदा के पास मोड़ पर सोमवार सुबह एक पिकअप के पलटने से एक वृद्ध की मौत हो गई तथा तेरह अन्य घायल हो गए। ये सभी भात लेकर जा रहे थे।
पुलिस ने बताया कि गांव सोला से एक परिवार शादी का भात लेकर बेटी के यहां बड़ा गांव जा रहे थे कि रास्ते में गाड़ोदा के समीप मोड़ पर पिकअप पलट गई। इससे उसमें सवार किशनाराम (70) की मौत हो गई तथा महेश(22)पुत्र भगवानाराम, ललिता (21) पत्नी महेश, कैलाश (20) पुत्र मानाराम, सांवरमल (20) पुत्र दानाराम, सुभाष(14) पुत्र दुर्गादत्त, भगवानीदेवी(20) पत्नी नाथूराम, संदीप(12) पुत्र भगवानाराम, किशन पुत्र चुन्नीलाल, बोदूराम पुत्र किशनाराम, संजना पत्नी कमलेश, सुखवीर पुत्र चुन्नीलाल, ताराचंद पुत्र चुन्नीलाल व नाथू (2)घायल हो गए।
पिकअप पलटने के दौरान सवारियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों व पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई। परिजनों में कोहराम मच गया।