bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanUdaipur Udaipur

हादसे में परिवार खत्म

चित्तौड़गढ़. निम्बाहेड़ा मार्ग पर जालमपुरा के पास सोमवार दोपहर हुए सड़क हादसे में पति-पत्नी व उनके दो बच्चों की मौत हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि हादसे में परिवार खत्ममारुति कार के परखच्चे उड़ गए।

आदित्य सीमेंट फैक्ट्री के सेल्स मार्केटिंग ऑफिसर निर्मल त्रिपाठी (35) सोमवार अपराह्न् करीब साढ़े तीन बजे पत्नी सीमा (30), पुत्र मयंक (11) व वासु (4) को लेकर चित्तौड़गढ़ से फैक्ट्री कॉलोनी आदित्यपुरम के लिए कार से रवाना हुए। जालमपुरा स्थित ऑयल डिपो के पास निम्बाहेड़ा की ओर से आ रहे ट्रेलर की कार से भिड़ंत हो गई। टक्कर से निर्मल का परिवार गंभीर घायल हो गया। पत्नी व बच्चों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि निर्मल ने रास्ते में दम तोड़ दिया।

शादी से लौट रहा था परिवार
भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा निवासी निर्मल त्रिपाठी का परिवार शादी में शिरकत कर घर लौट रहा था। चित्तौड़ में रहने वाले उसके भतीजे (चचेरे) की रविवार को ही शादी हुई थी।

हादसे की खबर सुनकर शादी वाले घर में मातम छा गया। घटना की सूचना मिलते ही आदित्य सीमेंट व ब्राrाण समाज सहित परिवार के कई रिश्तेदार व अन्य लोग अस्पताल पहुंचे।

बेसहारा मां
निर्मल अपने परिवार में इकलौता था। परिवार में अब सिर्फ उसकी मां ही बची है। निर्मल के पिता सत्यनारायण त्रिपाठी का एक माह पहले ही निधन हुआ था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: