नई दिल्ली.
भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की चर्चित अधिकारी किरण बेदी स्वैच्छिक सेवानिवृति (वीआरएस) लेना चाहती हैं। उन्होंने इस संबंध में दो हफ्ते पहले आवेदन दिया था।
अपने आवेदन में उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृति का कारण एकेडमिक इंटरेस्ट बताया था। लेकिन ऐसी चर्चा है कि दिल्ली पुलिस कमिश्नर पद के लिए उनके नाम पर विचार नहीं होने कारण उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृति का मन बनाया।
गौरतलब है कि किरण बेदी भारत की पहली महिला आपीएस अधिकारी हैं। वे टेनिस की भी अच्छी खिलाड़ी रह चुकी हैं। किरण बेदी ने अपने कार्यो और दायित्वों के सफलता पूर्वक निर्वहन द्वारा अपनी अलग पहचान कायम की।