HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

पांव छूकर सभी का दिल जीत गई कंगना

चंडीगढ़. 4 साल बाद सोमवार शाम जैसे ही गैंगस्टर गर्ल के कदम सेक्टर-15 स्थित डीएवी मॉडल स्कूल में पड़े तो पुरानी यादें जहन में ताजा हो र्गई। स्कूल की टीचर्स के चेहरे आज फिर सामने थे। वही कैम्पस और हॉस्टल सब ूकुछ याद आ गया।

कुछ देर मंच पर र्गई, लेकिन खुद तो उस कमरे में जाने से नहीं रोक परई, जिसमें 2001 से 2003 तक 2 साल बिताए। प्रिंसिपल राकेश सचदेवा को साथ लेकर कंगना उस कमरे को देखने पहुंचीं। स्कूल का हर स्टूडेंट और टीचर कंगना की एक झलक देखने को आतुर था।

यह सब हुआ सेक्टर-15 डीएवी मॉडल स्कूल में। यहां हुए समारोह में इसी स्कूल की स्टूडेंट रहीं कंगना रणौत बतौर चीफ गेस्ट शामिल हरुई। करीब 100 स्टूडेंट्स को कंगना ने न सिर्फ अपने हाथों से सम्मानित किया, बल्कि जो मिला, उससे पूरे सम्मान से मिली। लगा ही नहीं कि यह वह कंगना है जो अब रुपहले पर्दे पर अपनी चमक बिखेर रही हैं। यहां तक कि अपनी टीचर के पांव छूने से भी कंगना ने शर्म नहीं की। इस दौरान स्टूडेंट्स मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते रहे और कंगना जो भी मिलने आया, उससे पूरे सम्मान से मिलने की रस्म निभाती रहीं।

कहीं लगा ही नहीं फिल्म इंडस्ट्री का ग्लैमर और चकाचौंध कंगना को छू पाया हो। हॉस्टल की छत से स्टूडेंट्स ने शोर मचाया तो उनका भी हाथ हिलाकर जवाब दिया।

स्टेज पर डांस चल रहा था तो कंगना खुद को रोक नहीं परई। ‘शाका-लाका बूम-बूम’ पर कंगना स्टूडेंट्स के साथ 5 मिनट तक जमकर झूमी। फिर आखिर में सभी स्टूडें्स को किसी भी फील्ड में पूरी मेहनत और विश्वास के साथ आगे बढ़ने का आह्वान कर अपने स्कूल से विदा हुई।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: