bhaskar Web English
HomeNewsNational National

माधुरी पर फिर फिदा हुए हुसैन, थिएटर बुक कराया

दुबई.Madhuriमशहूर आर्टिस्ट मकबूल फिदा हुसैन का माधुरी के प्रति दीवानगी जगजाहिर है। कभी माधुरी की पेंटिंग बनकर तो कभी माधुरी पर फिल्म बनाकर हुसैन सुर्खियां बटोरते रहते हैं। इस बार माधुरी की फिल्म आज नच ले के लिए उन्होंने दुबई के पूरे थिएटर को बुक करा लिया है। आजा नच ले संयुक्त अरब अमीरात में गुरुवार रिलीज हो रही है। हुसैन इन दिनों दुबई में ही रह रहे हैं।

MF Hussainहुसैन ने लैम्की सिनेमा हॉल में दो बजे दिन के शो के सभी 194 सीटों को बुक विविध क्षेत्रों के विशेष मेहमानों के लिए आरक्षित करा लिया है। अमेरिका के एनआरआई डॉक्टर श्री राम नेने से शादी के बाद माधुरी ने बॉलीवुड की फिल्मों में काम करना छोड़ दिया था। लंबे अरसे के बाद एक बार फिर वे सिनेमा के परदे पर नजर आएंगी।

हुसैन ने बताया कि सिनेमा के शो की टिकट को वे आमंत्रण के तौर पर लोगों को देंगे । इस टिकट पर उनके हस्ताक्षर के साथ ही माधुरी का स्केच भी बना होगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: