HomeSportsCricket Cricket

क्रिस्टन होंगे कोच, घोषणा 3 दिसंबर को

cricket1मुंबई: अगर गैरी क्रिस्टन बीसीसीआई की पेशकश को स्वीकार लेते हैं तो वे टीम इंडिया के नए कोच होगे। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ग्राहम फोर्ड ऐसी ही पेशकश को ठुकराकर बोर्ड को परेशानी में डाल दिया था। उनके नाम की औपचारिक घोषणा कोलकाता मंे अगले सप्ताह होगी।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव निरंजन शाह ने आज जानकारी दी है कि दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज गैरी कर्स्टन को भारतीय क्रिकेट टीम का कोच चुन लिया गया है। उन्होंने बताया कि बोर्ड ने कर्स्टन को कोच पद संभालने के लिए ऑफर लेटर दे दिया गया है।

गैरी कर्स्टन अगले सात दिनों के भीतर इस ऑफर लेटर का जवाब देंगे।

बोर्ड की ओर से कर्स्टन को जो ऑफर लेटर मिला है उसके मुताबिक उन्हें दो साल के लिए टीम का कोच नियुक्त करने की पेशकश की गई है। हालांकि टीम के अच्छे प्रदर्शन की सूरत में इस कार्यकाल को एक साल तक और बढ़ाया जा सकता है।

खबर यह भी है कि कर्स्टन भारत और पाकिस्तान के बीच चल रही तीन क्रिकेट टेस्ट मैचों की श्रृंखला के तीसरे और अंतिम टेस्ट से पहले भारतीय टीम से जुड़ सकते हैं। सीरीज का अंतिम टेस्ट मैच बैंगलूरु में खेला जाना है।

एक सफल खिलाड़ी रहे हैं क्रिस्टन: 2003 के विश्वकप में अपनी टीम की दिल तोड़ देने वाली हार से दुखी होकर वन डे संन्यास लेने वाले क्रिस्टन ने 185 वन डे इंटरनेशनल खेलते हुए 40 से अधिक के औसत से 6798 रन बना हैं। हालांकि टेस्ट मैचों में उनका रिकार्ड और बेहतर है। उन्होंने 101 टेस्ट मैच खेलकर 45.27 के औसत से 7289 रन बनाए। इसमें 21 शतक शामिल हैं। अगर क्रिस्टन कोच बनते हैं तो वे जॉन राइट और ग्रेग चैपल के बाद तीसरे भारतीय कोच होंगे।

मेकशिफ्ट कोचों ने किया बेहतर प्रदर्शन: चैपल के मझधार में कोच पद छोड़ने के बाद अस्थाई कोच कम मैनेजरों के साथ भारत का प्रदर्शन शानदार ही रहा है। इस दौरान उसने बांग्लादेश और इंग्लैंड के दौरांे पर जीत दर्ज की, वहीं परंपरागत प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ अपनी ही जमीन पर 24 साल बाद वन डे सिरीज जीती और अब लगभग 29 साल बाद टेस्ट सिरीज जीतने के आसार हैं। सबसे ऊपर उसने अपने नए कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में ट्वंटी20 विश्वकप जीतकर सबको हैरान कर दिया।

इन नामों पर भी हुआ विचार: महाराष्ट्र टीम के पूर्व कोच चंद्रकांत पंडित, ऑस्ट्रेलिया की क्वींसलैंड क्रिकेट एकेडमी के पूर्व प्रमुख रिचर्ड डन, लिसेस्टरशायर कोच टीम बून, पूर्व दक्षिण अफ्रीका के कप्तान कैपलर वेसल्स, क् वींसलैंड के कोच टेरी ऑलिवर, केंटबरी के कोच डेव नॉसवर्दी और पूर्व न्यूजीलैंड के कप्तान मार्टिन क्रोव के नाम प्रमुख हैं।



संबंधित खबरें
* बीसीसीआई का सरप्राइज, क्रिस्टन होंगे कोच!





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: