HomeNewsNational National

मनु शर्मा की जमानत याचिका खारिज

नई दिल्ली.जेसिका लाल हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे मनु शर्मा की अंतरिम जमानत याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है।

मनु शर्मा को दिल्ली हाईकोर्ट ने जेसिका लाल हत्कांड में आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। चीफ जस्टिस केजी बालाकृष्णन की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने शर्मा की अपील पर सुनवाई 22 जनवरी 2008 को मुकर्रर की।

शर्मा ने अपनी याचिका में दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी है। न्यायालय शर्मा के मामले के साथ सह अभियुक्त की अन्य संबंधित अपीलों पर सुनवाई को भी सहमत हो गया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: