अहमदाबाद.पश्चिम बंगाल से विस्थापन के बाद अपने लिए एक सुरक्षित जगह की तलाश में भटक रही बांग्लादेश की विवादित लेखिका तसलीमा नसरीन को गुजरात में रहने के लिए मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने आमंत्रित किया है।
उल्लेखनीय है कि वीजा अवधि बढ़ाए जाने के मामले पर कोलकाता में भड़की हिंसा के बाद तसलीमा नसरीन को पश्चिम बंगाल से बाहर भेज दिया गया था। तसलीमा को जयपुर लाया गया था। इसके बाद उन्हें दिल्ली के राजस्थान हाउस में रखा गया। अब उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्र सरकार ने ले ली है और उन्हें अज्ञात जगह पर ले जाया गया है।
भारत के नक्शे की जगह क्रॉस का चिन्ह
मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि सोनिया के इशारे पर दो रुपए के सिक्के से भारत का नक्शा हटाकर उसकी जगह क्रास का चिन्ह दे दिया गया।
नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस और वामदलों पर अल्पसंख्यकों का तुष्टिकरण का आरोप लगाते हुए कहा है कि दोनों छद्म सेक्युलर दल हैं।