HomeBusinessCorporate Corporate

शेवरॉन ने रिलायंस पेट्रोलियम के साथ व्यापार रोका

मुंबई: रिलायंस पेट्रोलियम(आरपीएल) के लिए बुरी खबर। अफवाह है रिलायंस पेट्रोलियम(आरपीएल)में पांच प्रतिशत की हिस्सेदारी रखने वाली अमेरिका की शेवरॉन एनर्जी ने कंपनी के शेयरों में कारोबार रोक दिया है।शेवरॉन के प्रवक्ता ने कैलिफोर्निया से बताया कि कंपनी आरपीएल से जुड़े अपने विकल्पों का मुल्यांकन कर रहा है। वर्तमान में उसके 30 करोड़ डॉलर(1200 करोड़ लगभग) में खरीदे गए शेयरों का दाम एक अरब डॉलर(4000 करोड़ लगभग) है।

हालांकि पिछले कुछ दिनों में आरपीएल के शेयरों ने नकदी और डेरिव्हेटिव ट्रेडिंग में खासा कारोबार दियाहै। हालांकि कंपनी के शेयरों में डेरिव्हेटिव ट्रेडिंग में इस समय बैन पीरियड चल रहा है।

पिछले सप्ताह के अंत में नेशनल शेयर बाजार(एनएसई) के सरक्यूलर के अनुसार आरपीएल का शेयर बाजार विस्तार की 95 प्रतिशत की सीमा को क्रास कर चुका है। इसलिए इसमें अभी बैन पीरियड आया है।

पिछले सप्ताह रिलायंस उद्योग ने कहा था कि उसने एक अरब डॉलर में कंपनी के 18 करोड़ शेयर 70.999 रुपए के भाव से बिक्री कर दिए हैं। इसके बाद ही यह अफवाह थी शेवरॉन अपनी पांच प्रतिशत हिस्सेदारी को बेचने पर विचार कर सकता है, क्योंकि अब वह अपनी हिस्सेदारी 29 प्रतिशत तक नहीं बढ़ा सकता।

शेवरॉन ने पिछले साल आरपीएल की पांच प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के साथ 24 प्रतिशत हिस्सेदारी का विकल्प दिया था। इस समय बाजार में अफवाह है कि शेवरॉन आरपीएल की अधिकतम 20 प्रतिशत ही हिस्सेदारी खरीद सकता है, क्यांेकि कंपनी हाल फिलहाल अपनी 51 प्रतिशत हिस्सेदारी को कम नहीं करना चाहता।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: