HomeSportsCricket Cricket

भारत-पाक खिलाड़ियों के बीच तनाव नहीं: टफैल

taufelनई दिल्ली: आईसीसी एलिट पैनल के सर्वश्रेष्ठ अंपायर साइमन टफैल ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच जारी टेस्ट सिरीज में दोनों टीमों के बीच कोई तनाव नहीं है। हालांकि मैदान में थोड़ी नोकझोक जरूर होती है, लेकिन बाकी सब ठीकठाक है। इसका श्रेय अनिल कुंबले और शोएब मलिक को जाता है।

उन्होंने हरभजन सिंह और शोएब अख्तर के बीच कोटला के मैदान में हुए मजाकिया वाकये का हवाला देते हुए टफैल ने कहा कि इस तरह की बातों से तनाव कम होता है। टफैल ने कहा कि इस मैच में किसी भी खिलाड़ी अनुशासन की लक्ष्मण रेखा को पार नहीं किया। इसके लिए कुंबले और मलिक बधाई के पात्र हैं।

टफैल ने कहा कि मैदान में अंपायरों के सामने हमेशा चुनौतीपूर्ण स्थिति होती है। कठिन स्थितियों से निपटना और आक्रमक अपीलों का सामना करना आसान नहीं होता। उन्होंने कहा कि दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने काफी जिम्मेदारी भरा व्यवहार दिखाया है। वे बिलकुल तनाव रहित थे। उन्होंने कहा कोटला में अख्तर का हमेशा हंसते हुए खेलना और हरभजन की मजाक फिल्ड का माहौल बेहतर बनाती हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: