न्यूयार्क: भारत के रतन टाटा, पेप्सिको की भारतीय सीईओ इंदिरा नूई और एनआरआई उद्योगपति एलएन मित्तल कारोबार जगत की शीर्ष 25 हस्तियों में शामिल हैं। यह सूची विश्व प्रसिद्ध बिजनेस पत्रिका फाच्यरून ने तैयार की है।
इससे पहले एक अन्य बिजनेस पत्रिका फोब्र्स की ऐसी ही सूची में मित्तल और अंबानी के नाम थे, लेकिन रतन टाटा का नाम नदारद था।
मंगलवार को जारी इस सूची में टाटा को बिजनेस वर्ल्ड का 23 वां सबसे बड़ा शख्स करार दिया गया है। वे वाल्ट डिज्नी और विलासिता का सामान बनाने वाली प्रमुख कंपनी एलवीएमएच से आगे हैं।
नूई सबसे ताकतवर महिला: फाच्यरून की इस सूची में 22 स्थान हासिल करने वाली पेप्सिको की सीईओ इंदिरा नूई बिजनेस में विश्व की सबसे ताकतवर महिला चुनी गईं हैं। उन्हें यह उपलब्धि लगातार दूसरे साल हासिल हुई है।
दुनिया की सबसे बड़ी स्टील मेकर आर्सेलरमित्तल के सबसे बड़े शेयरधारक इस सूची में शामिल सबसे ताकतवर भारतीय मूल के व्यक्ति हैं। उन्हें फाच्यरुन ने 14 वें स्थान पर रखा है। पत्रिका ने जेपी मार्गन चेस, हेवलेट पैकर्ड, बोइंग, बीएचपी बिलिटन, ब्लैकस्टोन के प्रमुखों के साथ मैक्सिको धरकूबेर कलरेस स्लिम पर तरजीह दी है।
इस सूची में स्टीव जॉब्स एप्पल सीईओ शीर्ष पर हैं। इसके बाद मीडिया मुगल रुपर्ट माडरेक, गोल्डमेन सेश सीईओ लॉयड ब्लैकफिन, गूगल के सीईओ इरिक स्मिथ, लैरी पेज सर्गेई ब्रिन का नाम है।
संबंधित खबरें
* भारतीय मूल के चार फोर्ब्स सूची में
* फोर्ब्स की सूची में भारतीय कंपनियों की धाक