मुंबई .बांद्रा-कुर्ला कांप्लेक्स में तीन व्यावसायिक प्लाट की बिक्री ने देश के भूसंपत्ति बाजार में नया रिकार्ड कायम कर दिया है। यहां जमीन 46,883 रुपए प्रति वर्गफुट बिकी है। तीन प्लाट 2,790 करोड़ रुपए में बिके हैं।
प्लाट बेचने वाले मुंबई मेट्रोपोलिटन रीजनल डेवलपमेंट अथॉरिटी (एमएमआरडीए) का तो जैसे जैकपॉट ही लग गया है। इनमें से 7,107 वर्ग मीटर का एक प्लाट वाधवा डेवलपर्स ने 831 करोड़ रुपए में खरीदा है। इससे जमीन का भाव 46,883 रुपए प्रति वर्ग फुट आता है।
सालभर में तीन गुनी:नाइट फ्रेंक के चेयरमैन प्रणय वकील के मुताबिक यह देश में जमीन का सबसे महंगा सौदा है। मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 18,000 वर्गफुट जमीन 1.53 लाख रुपए प्रति वर्गमीटर के भाव में खरीदी थी। अब वाधवा समूह ने 5.04 लाख रुपए प्रति वर्गमीटर की कीमत लगाई है।
रिलायंस की खरीददो अन्य प्लाट में से एक 30,550 वर्ग मीटर का प्लाट रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 918 करोड़ रुपए में खरीदा है। इसकी दर 27,917 रुपए प्रति वर्ग फुट आती है।
बोली से पहले कीमत 18,000 रुपए प्रति वर्ग फुट तय हुई थी। इसके अलावा 28,300 वर्गमीटर का प्लाट टीसीजी और हीरा नंदानी ने मिलकर 1,041 करोड़ रुपए में खरीदा है। इस तरह एमएमआरडीए को 2,790 करोड़ रुपए मिले हैं।
मुंबई में जमीन की छलांग :
1. करीब 15 साल पहले आयकर विभाग और रिजर्व बैंक ने बांद्रा-कुर्ला कांप्लेक्स (बीकेसी) में 8000 रुपए प्रति वर्ग मीटर की दर से जमीन खरीदी थी।
2. फिर 1999 में एमएमआरडीए ने 50,000 रुपए प्रति वर्गफुट में जमीन बेची।
3. 2006 में रिलायंस ने 1.53 लाख रुपए प्रति वर्गमीटर के भाव में प्लाट खरीदा।
4. सालभर में कीमतें 3.50 लाख रुपए प्रति वर्गमीटर हो गईं।
5. वाधवा समूह ने अब तक की सबसे ज्यादा कीमत लगाई है: 5.04 लाख रुपए प्रति वर्ग मीटर।
बड़े सौदे
2250 करोड़ रुपए
अडानी ने एचडीआईएल से जमीन खरीदी।
1675 करोड़ रुपए
डीएलएफ ने डीसीएम से मुंबई में जमीन खरीदी।
1586 करोड़ रुपए
यूनीटेक ने नोएडा में प्राधिकरण से जमीन खरीदी।
702 करोड़ रुपए
मई 2005 में डीएलएफ आकृति ने मुंबई टेैक्सटाइल मिल से 7,500 रुपए प्रति वर्गफुट के भाव जमीन खरीदी।
642 करोड़ रुपए
नितेश इस्टेट ने चेन्नई के एक चर्च की संपत्ति खरीदी।
635 करोड़ रुपए
लीला समूह ने दिल्ली में तीन एकड़ जमीन खरीदी।
421 करोड़ रुपए
मई 2005 में मातोश्री डेवलपर्स ने कोहिनूर मिल की 15,000 रुपए प्रति वर्गफुट के भाव जमीन खरीदी।333 करोड़ रुपए
अगस्त 2007 में जेएसडब्ल्यू ने 18,000 रुपए प्रति वर्गफुट के भाव जमीन खरीदी।
272 करोड़ रुपए इंदौर में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 3.7 लाख वर्गफुट जमीन खरीदी।
130 करोड़ रुपए फरवरी 2006: रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 55,000 वर्ग मीटर (18,000 रुपए प्रति वर्ग फुट) जमीन बीकेसी में खरीदी।
मैनहट्टन से महंगे दफ्तरवकील ने कहा कि यह पागलपन है, क्योंकि आप हिसाब लगाएं तो दफ्तर के एक वर्गफुट जगह की कीमत 50,000-70,000 रुपए प्रति वर्गफुट आएगी। मैनहट्टन में भी दफ्तर की जगह की कीमत 25,000 रुपए प्रति वर्गफुट है।
वकील की राय है कि उन्हें एक भी ग्राहक नहीं मिला जो इतनी कीमत चुकाने को तैयार हो। दूसरी तरफ वाधवा समूह के निदेशक संजय छाबरिया की राय में दफ्तर की कीमत 30,000 रुपए प्रति वर्गफुट आनी चाहिए। उनके पास ऐसी कंपनियां हैं, जो अच्छी जगह के लिए 51,000 वर्गफुट कीमत चुकाने को तैयार हैं।