इलाहाबाद. उप्र में पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान सपा के पक्ष में अमिताभ बच्चन द्वारा किए गए एक टीवी विज्ञापन के खिलाफ दायर रिट याचिका को इलाहाबाद
हाई कोर्ट ने मंगलवार को खारिज कर दिया। जस्टिस यूके धवन और जस्टिस एसएस चौहान की खंडपीठ ने सामाजिक कार्यकर्ता बृजभूषण दुबे की ओर से दायर इस याचिका पर सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रखा था।
क्या है मामला
उप्र विधानसभा चुनाव के दौरान बिग-बी ने विभिन्न टीवी चैनलों पर यूपी में है दम, क्योंकि जुर्म यहां है कम शीर्षक वाले विज्ञापन का प्रचार किया था। इसके विरोध में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में याचिका दायर की गई थी। इस याचिका में मुख्य सूचना आयुक्त एमए खान के 15 अक्टूबर के फैसले को चुनौती दी गई थी।
याचिका में सूचना के अधिकार के तहत बिग-बी से यह पूछा गया था कि आखिर किस आधार पर वे यह प्रचार कर रहे थे कि अन्य राज्यों की अपेक्षा यूपी में जुर्म कम है।