Sports
Other Sports Other Sports सिडनी. स्टार फुटबॉल डेविड बेकहैम द्वारा फ्री किक पर किए गए गोल के बावजूद लॉस एंजिल्स गैलेक्सी को यहां प्रदर्शन मैच में सिडनी एफसी के खिलाफ 3-5 से
हार का सामना करना पड़ा। बेकहैम को मैच में यैलो कार्ड भी दिखाया गया।
केविन हार्मसे को दो यैलो कार्ड दिखाए जाने के कारण अंतिम मिनटों में गैलक्सी को 10 खिलाड़ियों के सहारे ही खेलना पड़ा। स्ट्राइकर एलेक्स द्वारा 20वें व 26वें मिनट में किए गए गोल की मदद से मेजबान टीम ने 2-0 की शुरुआती बढ़त ले ली थी। तीसरा गोल 29वें मिनट में जॉय कैनन ने दागा।
हाफ टाइम से ठीक पहले बेकहैम ने फ्री किक से गोल कर गैलेक्सी की पिछड़न को कम किया। इसके बाद 49वें मिनट में एडसन बडले ने टीम के लिए दूसरा गोल दागा। इस समय मैच रोमांचक हो चुका था, लेकिन 54वें मिनट में मिडलबे ने सिडनी एफसी की लिए चौथा गोल कर दिया। खेल समाप्ति से तीन मिनट पहले स्टीव क्रोनिन ने मैच का आखिरी गोल किया।